नपाध्यक्ष ने कहा मकानों पर बुलडोजर चला दूंगा..भयभीत महिलाऐं पांसे के साथ पहुंची sdm से शिकायत करने.. मुलताई। अक्षय सोनी राकेश अग्रवाल

 नपाध्यक्ष ने कहा मकानों पर बुलडोजर चला दूंगा..भयभीत महिलाऐं पांसे के साथ पहुंची sdm से शिकायत करने..
मुलताई। अक्षय सोनी राकेश अग्रवाल
अमरावती रोड पर वर्षों से झुग्गी बनकर रहने वाली महिलाओं को नपाध्यक्ष हेमन्त शर्मा द्वारा मकानों पर बुलडोजर चला देने की धमकी से परेशान महिलाऐं पूर्व विधयक सुखदेव पांसे के साथ sdm राजेश शाह को ज्ञापन देने पंहुची। आदिवासी महिला चतुरा वरठे सहित् तबस्सुम गुनता बाई नूरजहाँ बी सहित बड़ी संख्या में महिलाओ ने शिकायत में कहा है कि हम वर्षो से उक्त जगह पर काबिज हैं तथा हमने जुर्माना भी भरा है लेकिन इसके बावजूद हमें हटाया जा रहा है। जब हम गुहार लगाने नपाध्यक्ष हेमंत शर्मा के पास गए तो उन्होंने कहा की पूरी जमीन नपा ने खरीद ली है इसलिए सभी को हटना होगा वर्ना मकानों पर बुलडोजर चला दूंगा। पांसे के नेतृत्व में हुई शिकायत पर फ़िलहाल sdm ने महिलाओं को नही हटाने का आश्वासन दिया है।

Source : Agency

14 + 13 =

Name: धीरज मिश्रा (संपादक)

M.No.: +91-96448-06360

Email: [email protected]